ভিডিও

भाजपा सांसद का दावा बंगाल मे सही ढंग से नही चल रही एसआईआर परिकिर्या लगाना होगा धारा 356

आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले चल रही एसआईआर परिकिर्या के दौरान चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है, चुनाव आयोग ने एक साथ 7 अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया है, साथ ही उनपर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करने के लिये राज्य सचिव से अपील भी की है, इसी बिच आसनसोल के जिला पार्टी कार्यालय मे पहुँचे राणाघाट के भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने चुनाव आयोग के द्वारा उठाई गई, इस कदम की सराहना तो की ही साथ मे बंगाल मे चल रही एसआईआर परिकिर्या के बिच कुछ अधिकारीयों द्वारा गंभीर कदाचार, कर्तव्य में लापरवाही और वैधानिक शक्तियों के दुरुपयोग करने को लेकर भी चिंता जताई, इस बिच उन्होंने यह भी कहा की ऐसे AERO और एफईओ अधिकारीयों की वजह से एसआईआर परिकिर्या सही ढंग से नही चल रही है, ऐसे मे एसआईआर परिकिर्या को ठीक ढंग से चलाने के लिये राज्य मे धारा 356 लागू करना होगा, तभी राज्य मे सुचारु ढंग से एसआईआर की परिकिर्या चल पाएगी, इसके अलावा उन्होंने यह गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की एसआईआर की चल रही परिकिर्या मे अनियमित्ता बरतने के मामले मे AERO, RO और DM भी शामिल हैं, जिनकी मदद और सहयोग से अवैध वोटरों को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची मे नाम दर्ज करने की परिकिर्या चल रही है, वो भी चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए तमाम नियमों को ताख पर रखकर, उन्होंने यह दावा किया की उनकी पार्टी की पहले भी मांग थी और अब भी यह मांग है की राज्य के तमाम वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची मे शामिल हो और जितने भी बांग्लादेशी, अनुप्रावेशकारी, मृत अवैध मतदाता हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटे, उन्होंने यह भी कहा की अभी तो सात अधिकारीयों के नाम ही सामने आए हैं, बहोत जल्द और भी अन्य अधिकारीयों के नाम सामने आएँगे और उनपर भी चुनाव आयोग कार्रवाई करेगी

TAGS

সম্পর্কিত খবর