ভিডিও

भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त, दुष्कर्मियों पर होगी 200% कड़ी कार्रवाई, अग्निमित्रा पाल

बरुईपुर में नाबालिग से कथित दुष्कर्म व हत्या मामले पर भाजपा विधायक एवं राज्य मंत्री का तीखा हमला, कहा— महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुँची भाजपा विधाइका सह राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने बरुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अत्याचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मीडिया से बातचीत में अग्निमित्रा पाल ने कहा, “सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के खिलाफ 200 प्रतिशत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।”
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है और ऐसी घटनाओं पर राज्य की पूर्व तृणमूल सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। ऐसे मे अब राज्य की जनता ने भाजपा को चुना है और भाजपा को एक मौका दिया है, जिस मौके को बिजेपी कभी नजर अंदाज नही कर सक्ति, उन्होंने मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच तथा दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है, गौरतलब है कि बरुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग का शव तालाब से मिलने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। साथ ही मामले की जांच भी जारी है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর

সর্বশেষ খবর