ভিডিও

बराचक रेलवे स्टेशन से 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक गिरफ्तार

आरपीएफ और इनकम टैक्स विभाग की संयुक्त जांच जारी है

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के बराचक रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह व्यक्ति हाथ में बैग लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी आरपीएफ की टीम को उस पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बैग से करीब 14 किलो चांदी के गहने बरामद किए गए। जब आरपीएफ ने आरोपी से इन गहनों से संबंधित वैध कागजात और दस्तावेज मांगे, तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के दौरान भी वह टीम को गुमराह करने की कोशिश करता रहा।
इसके बाद आरपीएफ की टीम उसे कुमारपुर स्थित बराचक आरपीएफ पोस्ट लेकर आई, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने इनकम टैक्स विभाग को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही इनकम टैक्स की टीम मौके पर पहुंची और जब्त किए गए गहनों की बारीकी से जांच शुरू कर दी।
फिलहाल अब मामले मे आरपीएफ के अलावा इनकम टेक्स विभाग की टीम भी इस पूरे मामले की संयुक्त रुप से जांच कर रही है। साथ मे यह पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि आरोपी इतने बड़े पैमाने पर चांदी के गहने कहां से लाया और इन्हें कहां ले जाकर किसे सौंपने वाला था। साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या विदेशी कनेक्शन तो नहीं है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর

সর্বশেষ খবর