ভিডিও

पश्चिम बंगाल के उखड़ा पोस्ट ऑफिस ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में खुले 400 नए खाते

आसनसोल: पश्चिम बंगाल
आसनसोल सब-डिवीजन के उखड़ा पोस्ट ऑफिस ने एक दिन में 400 नए खाते खोलकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उखड़ा हेड पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत आने वाले कई सब पोस्ट ऑफिसों को मिलाकर यह उपलब्धि हासिल की गई।
इस सफलता का जश्न गुरुवार को पोस्ट ऑफिस की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर आसनसोल सब-डिवीजन के एसएसपीओ देवराज शेट्टी, रानीगंज डिवीजन के एसबीआईपी कनाइलाल शर्मा और उखड़ा पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर धर्मराज पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उखड़ा पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर धर्मराज पाल ने कहा कि सभी सहकर्मियों के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
वहीं एसएसपीओ देवराज शेट्टी ने बताया कि डाक विभाग का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बचत के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि पोस्ट ऑफिस की कई योजनाएं काफी आकर्षक और लाभदायक हैं।
उन्होंने विशेष रूप से “सुकन्या समृद्धि योजना” का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बेटियों के लिए एक विशेष और सुरक्षित बचत योजना है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस सबसे सुरक्षित माध्यमों में से एक है।
देवराज शेट्टी ने बताया कि लोगों का पोस्ट ऑफिस के प्रति विश्वास और मजबूत करने के लिए विभाग की ओर से कई नई योजनाएं और पहल की जा रही हैं।

TAGS

সম্পর্কিত খবর