आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रूपनारायणपुर मे आधी रात को लगी भीषण आग में रूपनारायणपुर सब्जी बाजार की कई दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। आग की चपेट में आने से दुकानों के भीतर रखा सारा सामान, सब्जियां और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई।
हालांकि इस भयावह घटना में किसी भी दुकानदार या अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना में भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और दमकल विभाग जांच में जुट गए हैं।





