ভিডিও

योगी की सभा में पॉकेटमार के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाकर निकाला

अर्जित राय के समर्थन में हो रही जनसभा के दौरान हंगामा, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; पुलिस ने हालात संभाले

आसनसोल, पश्चिम बंगाल बराबनी विधानसभा के आंचड़ा ग्राम इलाके में भाजपा उम्मीदवार अर्जित राय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉकेटमारी के संदेह में मौजूद भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक पर पॉकेटमारी का आरोप लगाया और उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ ले गए।
भाजपा समर्थकों का दावा है कि इससे पहले भी आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान इसी तरह की पॉकेटमारी की घटनाएं सामने आई थीं। उस दौरान भी कई संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।
घटना के बाद कुछ समय के लिए सभा स्थल पर तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।

TAGS

সম্পর্কিত খবর