ভিডিও

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल का प्रहार, टीएमसी और INDIA गठबंधन को बताया “महिला विरोधी”

कहा—महिलाओं को बराबरी और सम्मान दिलाने के लिए जरूरी है आरक्षण, हर क्षेत्र में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

आसनसोल। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने जोरदार बयान देते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने और हर क्षेत्र में समान अवसर दिलाने के लिए यह बिल बेहद जरूरी है।
अग्निमित्रा पाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न का जिक्र करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान दिलाना ही सरकार का लक्ष्य है। चाहे सीमा सुरक्षा हो या इसरो जैसे वैज्ञानिक क्षेत्र, आज महिलाएं हर जगह पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
वहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्हें “महिला विरोधी” करार दिया। उनका आरोप था कि ये दल महिला आरक्षण बिल के खिलाफ हैं और महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने में बाधा बन रहे हैं।
ममता बनर्जी पर टिप्पणी करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि “दीदी ओ दीदी” कहना अपमान नहीं, बल्कि सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा व्यक्तिगत नहीं, बल्कि राजनीतिक मुद्दों पर हमला करती है।
भाजपा विधायक ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य की जनता पर अत्याचार हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति के सम्मान से जुड़े मुद्दों का भी जिक्र किया और राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए।
अंत में उन्होंने कहा कि समाज में महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर—सभी को समान सम्मान मिलना चाहिए और इसके लिए सही दिशा में काम करना जरूरी है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর