ভিডিও

बर्नपुर में भारतीय मजदूर संघ का सम्मान समारोह, श्रमिकों के सम्मान में गूंजा ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प

भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी बोले— 'श्रमिक का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान'; अर्जित राय समेत कई नेताओं ने श्रमिक हितों पर रखे विचार

बर्नपुर, शनिवार को बर्नपुर स्थित भारती भवन में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी, बराबनी विधानसभा के विधायक अर्जित राय, भाजपा नेता अभिजीत राय तथा बप्पा चटर्जी शामिल हुए।
अपने संबोधन में विधायक कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा कि श्रमिकों की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण ही देश की प्रगति की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा, “श्रमिक का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान है। सशक्त श्रमिक ही आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं।” उन्होंने कार्यक्रम में मिले स्नेहपूर्ण स्वागत और सम्मान के लिए आयोजकों तथा श्रमिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद मंच से वक्ताओं ने श्रमिकों के अधिकारों, उनके कल्याण तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
समारोह में बड़ी संख्या में श्रमिक, बीएमएस कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रमिक एकता, सम्मान और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

TAGS

সম্পর্কিত খবর

সর্বশেষ খবর