बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पांचगछिया ग्राम पंचायत के बी-ब्लॉक स्थित कदमतला इलाके में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले लगभग 15 वर्षों से इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
इसी क्रम में भाजपा के बाराबनी विधायक अरिजीत रॉय के नेतृत्व में भाजपा जिला नेता अभिजीत रॉय ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान बुलडोजर और मशीनरी पहुंचने पर कुछ लोगों को आशंका हुई कि किसी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई होने वाली है। हालांकि अभिजीत राय ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा, बल्कि क्षेत्र की जल समस्या के समाधान के लिए कार्य शुरू किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनता से जो वादा किया गया था, उसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। इसके बाद पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्य शुरू किया गया। इस पहल से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखा गया।
ग्रामीणों ने विधायक अरिजीत राय और भाजपा नेता अभिजीत राय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय निवासी तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित





