ভিডিও

चुनाव से पहले दिखी प्रशासन की सख्ती नाका चेकिंग के दौरान 10.50 लाख नकद बरामद

आसनसोल, पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी के तहत पश्चिम बर्धमान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं पर कुल 23 नाका प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के दौरान रविवार दोपहर करीब एक बजे बाराबनी थाना क्षेत्र के रुनाकुड़ा घाट नाका प्वाइंट पर पुलिस और प्रशासन की टीम को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, हीरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर रोड स्थित स्नेहा अपार्टमेंट निवासी संजय तिवारी के पास से 10 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
फिलहाल पुलिस संबंधित व्यक्ति से पूछताछ कर रही है और नकदी से जुड़े वैध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि चुनाव के मद्देनजर अवैध नकदी के लेन-देन पर विशेष नजर रखी जा रही है। चुनाव नजदीक आते ही प्रशासन की सख्ती बढ़ती जा रही है और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর

সর্বশেষ খবর