आसनसोल, पश्चिम बंगाल
आसनसोल के बराबनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत देंदुआ मोड़ स्थित मैथन स्टील पावर लिमिटेड के प्लांट परिसर में राउंड टेबल के सहयोग से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा आई कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का संयुक्त रूप से उद्घाटन मैथन स्टील पावर लिमिटेड के चेयरमैन बिनोद कुमार अग्रवाल, आसनसोल शिवरली राउंड टेबल के चेयरमैन पुनीत अग्रवाल एवं समाजसेवी कृष्ण लाल रूंगटा ने संजुक्त रूप से फीता काट दीप प्रज्वलित कर किया,
इस अवसर पर मैथन स्टील पावर लिमिटेड के डायरेक्टर मधु अग्रवाल एवं कौशल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया गया।
मेगा आई कैंप के बारे में जानकारी देते हुए चेयरमैन बिनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह उनके प्लांट परिसर में आयोजित आठवां मेगा नेत्र जांच शिविर है। इस वर्ष करीब 800 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई, वहीं कई जरूरतमंदों को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन, चश्मा एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी हमेशा से आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी नेत्र स्वास्थ्य सहित अन्य सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करती रहेगी।
वहीं आसनसोल शिवरली राउंड टेबल के चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने कहा कि राउंड टेबल मुख्य रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है और ग्रामीण इलाकों में जाकर उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करती है, जो किसी कारणवश पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि राउंड टेबल, मैथन स्टील पावर लिमिटेड के साथ मिलकर हर वर्ष मेगा आई कैंप का आयोजन करती आ रही है और यह सेवा भविष्य में भी जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संस्था समाज के अन्य क्षेत्रों में भी जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान करने का कार्य कर रही है, शिबिर मे राउंड टेबल के प्रतिक बंसल, राहुल खरकिया, अंकित अग्रवाल, लायंस क्लब ऑफ़ आसनसोल अभिशेख जिंदल आकाश गाड्यान मुख्य रूप से उपस्थित थे.





