ভিডিও

मुचिपाड़ा में एचपी गैस के लिए लंबी कतार, ग्राहकों को भारी परेशानी

दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल आसनसोल दुर्गापुर के मुचिपाड़ा इलाके मे गुरुवार सुबह से ही गैस एजेंसी केंद्र पर एचपी गैस लेने के लिए ग्राहकों की लंबी कतार देखने को मिली। गैस सिलेंडर पाने की उम्मीद में कई लोग सुबह 7 बजे से तो कुछ 8 बजे से लाइन में खड़े नजर आए।
ग्राहकों का आरोप है कि बुकिंग से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी इस अनिश्चितता में हैं कि उन्हें गैस सिलेंडर मिलेगा या नहीं।
इस बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि देश में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। लेकिन जमीनी स्तर पर हो रही इस तरह की परेशानियों को लेकर लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं।
वहीं इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
गैस लेने आए एक ग्राहक ने नाराजगी जताते हुए कहा,
“गैस लेने के लिए मानो युद्ध करना पड़ रहा है। इतनी लंबी लाइन और भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।”

TAGS

সম্পর্কিত খবর