ভিডিও

देवघर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे स्वास्थ्य मंत्री, खुद कर रहे चिकित्सा व्यवस्था की मॉनिटरिंग

देवघर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी श्रावणी मेले के दौरान देवघर में रहकर कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मंत्री स्वयं विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं और घायल व बीमार श्रद्धालुओं से मिलकर उनके उपचार की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने सभी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मेला क्षेत्र में लगभग 40 स्वास्थ्य शिविर स्थापित किए गए हैं। इन शिविरों में कुल 228 डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में 100 बेड और एम्स (AIIMS) देवघर में 50 बेड विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से चिकित्सा टीमों को 24 घंटे मुस्तैद रखा गया है और पूरे मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর