ভিডিও

अनुब्रत मंडल का बड़ा दावा, मेरे जेल जाने के पीछे अभिषेक बनर्जी, गुट बदलते ही खोले कई राज”

ममता खेमे से ऋतुब्रत गुट में शामिल होने के बाद पहली बार बोले 'केस्टो', कहा— 'मैं क्यों जेल गया, किसके लिए गया, सब जानता हूँ'

कोलकाता, पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल देखने को मिला है। ममता बनर्जी का साथ छोड़कर ऋतुब्रत बनर्जी के गुट में शामिल होने के बाद बीरभूम के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल उर्फ ‘केस्टो’ ने पहली बार खुलकर अपनी चुप्पी तोड़ी।
अनुब्रत मंडल ने दावा किया कि उनके जेल जाने के पीछे अभिषेक बनर्जी की भूमिका रही। उन्होंने कहा, “मैं बहुत पहले से तृणमूल में था और आज भी तृणमूल में हूँ। मैं क्यों जेल गया, किसके लिए गया और कैसे गया, यह सब मैं जानता हूँ।”
उनके इस बयान को पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अनुब्रत मंडल के आरोपों ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के तेज होने की संभावना है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর

সর্বশেষ খবর