रानीगंज, पश्चिम बंगाल आसनसोल के रानीगंज विधानसभा इलाके मे भाजपा ने एक संवाददाता सम्मलेन किया, जिस संवाददाता सम्मलेन मे आसनसोल सांगठनिक जिले के इंचार्ज विवेक रांगा ने पत्रकारों को यह महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए यह कहा की नितिन नविन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार बंगाल दौरे पर आ रहे हैं, वह अपने बंगाल दौरे के दौरान 27 तारीख को दुर्गापुर मे रहेंगे और कई कार्यकर्मो मे भाग लेंगे, जिसके बाद वह 28 तारीख को रानीगंज पहुंचेंगे, रानीगंज मे वह भाजपा द्वारा आयोजित सांगठनिक बैठक मे उपस्थित होंगे, जहाँ वह आगामी 2026 मे होने वाली विधानसभा चुनाव की रणनीतियों और तैयारियों पर वह उनको मार्गदर्शन देंगे, आसनसोल और दुर्गापुर मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन जी का आगमन महत्वपूर्ण ही नही बल्कि तमाम भाजपा कर्मियों के लिये गर्व की बात है, उन्होंने यह भी कहा की आसनसोल राड़ बंग जोन है, जिस राड़ बंग जोन से वह बंग विजय की घोषणा करेंगे, उन्होने कहा उनके आने से पहले ही तृणमूल पूरी तरह से आतंकित हो गई है, उनके सारे कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लॉफ हो रहे हैं, उनके कार्यक्रमो मे दूरबीन लगाकर भी कोई दूर -दूर तक दिखाई नही दे रहा है, उन्होने यह भी कहा की तृणमूल एक तरफ बंगाल मे चल रही एसआईआर परिकिर्या के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर उसका विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह भी दावा कर रहे हैं की एसआईआर से उनका ही फायदा हुआ, वह इस लिये की बंगाल की जनता हैरान और परेशान होकर अब उनको वोट देगी, तो ऐसे मे तृणमूल को एसआईआर का विरोध नही बल्कि सपोट कर मिठाई बाँटना चाहिए, इसके अलावा उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मिली करारी हार को उन्होंने चुनाव मे 25 गुना भाजपा का हुआ विकाश बताया, उन्होंने भाजपा को उससे पहले के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों को देखकर यह दावा भी किया की इस बार भाजपा बंगाल मे सरकार बना रही है, वहीं इस दौरान मौके पर भाजपा नेत्री आशा शर्मा, सागर राय, मृत्युंजय चंद्रा, दिनेश सोनी, प्रोफ़ेसर तुसारकांति बैनर्जी, सेमसर सिंह सहित कई अन्य भाजपा नेता और कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे








