ভিডিও

एसआईआर हेयरिंग को लेकर नार्थ 24परगना के बसीरहाट मे सड़क पर टायर जलाकर लोगों का प्रदर्शन

नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल नॉर्थ 24 परगना के बसीरहाट इलाके मे चल रही एसआईआर परिकिर्या मे लोगों को ईआरओ और बीएलओ द्वारा हेयरिंग के लिये भेजे गए नोटिस को लेकर सैकड़ों लोगों ने सड़क जाम कर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया है, उनका आरोप है की चुनाव आयोग बे वजह उनको परेशान करने का काम कर रही है, समय -समय पर उनके द्वारा नियम बदले जा रहे हैं, जिन नियमों के तहत उनको भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है, जिन परेशानियों को देखते हुए सैकड़ो लोग सड़क पर उतर चुनाव आयोग की इस नीति के खिलाफ टायर जलाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे यह कहते हुए की उनको चुनाव आयोग इस तरह एसआईआर के नाम पर परेशान करना बंद करें, जब वह चुनाव आयोग की मांग पर अपना सारा जरुरी दस्तावेज और कागजात जमा कर रहे हैं बावजूद उसके उसमे त्रुटियां निकाली जा रही हैं और उनको हेयरिंग के लिये नोटिस भेजे जा रहे हैं, साथ ही उनको परेशान भी किया जा रहा है, एसआईआर का फॉर्म जमा करते समय उन्होंने त्रुटियां क्यों नही बारीकी से चेक किया, की अब चेक कर के त्रुटियां निकाल उनको परेशान किया जा रहा है, लोगों इसके लिये उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है

TAGS

সম্পর্কিত খবর