ভিডিও

विकाशकार्य से कोसों दूर है रानीगंज विधानसभा इलाका सड़क बिजली और पानी ही नही बल्कि सरकारी योजनाओं से भी हैं कई लोग वंचित, आशा शर्मा

रानीगंज, पश्चिम बंगाल आसनसोल के रानीगंज विधानसभा की भाजपा ऑब्ज़र्वर आशा शर्मा पिछले कई दिनों से रानीगंज के ब्लॉक ही नही बल्कि बूथ लेबल पर वहाँ के रह रहे लोगों की समस्याओं से अवगत हो रही हैं, ऐसे मे आशा शर्मा ने रानीगंज मे राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल द्वारा विकाशकार्य को लेकर किए गए तमाम दावों को चुनौती देते हुए, कुछ ऐसे तथ्य सामने रखा है, जिसको लेकर पुरे शिल्पाँचल मे चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है, आशा शर्मा ने यह आरोप लगाया है की रानीगंज मे पहले सीपीएम उसके बाद मे अब वर्तमान मे तृणमूल के विधायक हैं, जिनकी राज्य मे सत्ता भी है, बावजूद उसके रानीगंज विकाशकार्य से कोसों दूर है, रानीगंज मे कई ऐसे इलाके हैं, जहाँ पेय जल की भारी संकट है, साथ मे सड़क और बिजली की भी समस्या सामने आई है, यहाँ तक की कई ऐसे लोग भी हैं, जिनको सरकारी आवास नही मिल पाया है, इसके अलावा कई बुजुर्ग महिलाएं बृद्धा पेंसन से वंचित हैं, साथ मे कुछ ऐसी भी महिला हैं, जिनको लखि भंडार का पैसा नही मिल पा रहा है, किसी कारन बंद है, इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया की उनके पास कई ऐसे भी मामले सामने आए जिसमे स्वास्थ्य साथी कार्ड से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा नही मिल पा रही, नर्सिंगहोम मे कहा जाता है की बैड खाली नही है, या फिर कुछ और बहाना देकर उनको भगा दिया जाता है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा की रानीगंज मे जाम की सबसे बड़ी समस्या है, जिसको लेकर रानीगंज के लोग ही नही बल्कि अन्य राज्यों व जिलों के लोग भी काफी परेशान रहते हैं, जिसको लेकर लोगों को पुलिस सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व सिक्षा की सुविधा समय पर उपलब्ध नही हो पाती, जिसपर किसी का ध्यान नही जाता, आशा शर्मा ने यह दावा किया की अगर बंगाल मे भाजपा की सरकार बनती है, या फिर रानीगंज विधानसभा से भाजपा का अगर कोई विधायक बनता है, तो वह रानीगंज की इन तमाम समस्याओं से लोगों को निजात दिलाएंगे, यह उनका वादा ही नही बल्कि भाजपा का दृढ़ संकल्प है

TAGS

সম্পর্কিত খবর