ভিডিও

जशीडीह रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर बड़ा रेल हादसा ट्रक से टकराई गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आने वाली जसीडीह-मधुपुर के बीच रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ है, इस हादसे मे ट्रेन संख्या 13510 गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन और चावल से भरे ट्रक के बिच जोरदार टक्कर हो गई, इस घटना मे ट्रक तो छत्तीग्रस्त हुई ही साथ मे ट्रेन का इंजन भी छत्तीग्रस्त हुआ है, इस हादसे से कुछ देर के लिए डाउन लाइन और अप रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई. घटना सुबह करीब 9:38 बजे की बताई जा रही है. हालांकि, सुबह करीब 10:55 में अप लाइन को चालू कर दिया गया. आसनसोल झाझा पैसेंजर ट्रेन को पास किया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था. इसी दौरान चावल से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. गेटमैन पंकज कुमार का कहना है कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था. इसके बावजूद इसके डाउन लाइन पर गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस आ गई और फाटक पर ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन और ट्रक की टक्कर के दौरान ट्रक की चपेट में दो मोटरसाइकिलें भी आ गईं. राहत की बात यह रही कि मोटरसाइकिल सवार मौके से किसी तरह भाग गए. इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था. वहीं घटना की खबर सुन मौके पर रेलवे के कई आलाधिकारी सहित रेलवे सुरक्षा बल मौजूद हैं और रेलवे परिचालन दोबारा बहाल करने के कार्य मे लगे हुए हैं

TAGS

সম্পর্কিত খবর