बिरभूम, पश्चिम बंगाल के बिरभूम जिले मे भाजपा द्वारा आयोजित परिवर्तन सभा मे भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने तृणमूल के खेला होबे के नारे का जोरदार पलटवार किया है, उन्होंने कहा है की…इस चुनाव मे आपने क्या परिकल्पना की है, इससे पहले चुनाव मे तो आपने गणहत्या करवाई, लोगों के घर जलवा दिया, इस बार क्या करेंगी, सर काट देंगी, फांसी दे देंगी, क्या परिकल्पना है आपका, हम लोगों को सब मालूम है, आप तो कह रही हैं खेला होगा, बड़ा खेला होगा, तो मै आपको बता दूँ, एक टीम लेकर खेला नही होता, इस बार मैदान मे हम भी होंगे, दोनो मिलकर खेलेंगे और आप देखिएगा पनाल्टी पर गेंद रखेंगे और टुक से गोल मार देंगे, तो इस बार खेला होगा, एक दम खेला होगा और इस बार इस खेल मे हम भी योगदान करेंगे




