ভিডিও

दुर्गापुर:-बीजेपी के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने कहा है कि 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने पश्चिम बंगाल में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दुर्गापुर में संगठनात्मक बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि बंगाल में बेरोज़गारी चरम पर है और युवाओं में भारी निराशा है। साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया और कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
राहुल सिन्हा ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का भी आरोप लगाते हुए कहा कि कई जगह जीवित मतदाताओं को मृत घोषित किया गया है।
बीजेपी नेता ने दावा किया कि पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में करीब 230 सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बंगाल में संगठनात्मक तैयारियों पर संतोष जताया है और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जनता से जुड़ने का निर्देश दिया गया है।
दुर्गापुर में हुई यह बैठक बीजेपी की चुनावी रणनीति का हिस्सा बताई जा रही है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর