आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया इलाके मे स्थित बंसल परिवार के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है, यह छापेमारी सुबह 7 बजे से शुरू है,
छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज़ों और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। ED सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कोयला तस्करी मामले से है जुड़ी, फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है और अभी तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी तलाशी लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
जांच पूरी होने के बाद ED की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।







