ভিডিও

विश्व हिंदू रक्षा परिषद और सीएम योगी आदित्यनाथ लाख कोशिसों के बावजूद jup सुप्रीमो ने कुर्रान की तिलावत के बाद शुरू की बाबरी मस्जिद की निर्माण कार्य शुरू, बाबरी यात्रा करने का भी किया आह्वान

मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद के रेजिनगर स्थित बेलडांगा मे JUP सुप्रीमो हुमायु कबीर ने बुधवार को करीब 1200 मोलबी, मौलानाओं और मुफ़्तीयों की मौजूदगी मे कुर्रान की तिलावत करवाई, जिसके बाद उन्होंने बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य को विधिवत शुरू कर दिया, इस दौरान उन्होंने मंच से खुलेआम यह ऐलान किया की वह गुरुवार यानि की 12 फरवरी को बाबरी यात्रा निकालेंगे, जो यात्रा नदिया जिले के पलासी इलाके से सुबह 9 बजे निकलेगी, जिसके बाद वह यात्रा मालदा, उत्तर दिनाजपुर होते हुए वापस मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पहुंचेगी, उन्होंने कहा इस यात्रा मे करीब 100 वाहन मौजूद होंगे और हर एक वाहन मे 5 लोग उपस्थित रहेंगे, यानि की इस बाबरी यात्रा मे कुल 500 लोग शामिल होंगे, बाबरी यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर रैली भी आयोजित की जाएगी, हुमायु कबीर ने यह भी कहा है की जरुरत पड़ी तो यह बाबरी यात्रा लोगों की मांग पर और भी जिलों तक पहुंचेगी, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की एक तरफ जहाँ बाबरी यात्रा होगी तो वहीं दूसरी ओर बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य भी जोर शोर से जारी रहेगा, वह कार्य किसी भी क़ीमत पर नही रुकेगा, चाहे जो हो जाए, इस बिच उन्होंने यह साफ कह दिया है, की जो भी इस कार्य मे बाधा देने का काम करेंगे, वह उनका सामना करने के लिये पूरी तरीके से तैयार हैं, वह डरने या फिर चुप बैठने वालों मे से नही हैं, हम बताते चलें की मुर्शिदाबाद के बेलडांगा मे हुमायु कबीर द्वारा बनवाए जा रहे बाबरी मस्जिद के निर्माण कार्य रोकने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित लखनऊ के विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने भी मोर्चा खोला था, यहाँ तक की विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने तो मुर्शिदाबाद मे जाकर बन रहे बाबरी मस्जिद को तोड़ने और वहाँ जोरदार आंदोलन करते हुए हुमायु कबीर का क़ब्र खोदने की बात कह दी थी, जिसको लेकर पश्चिम बंगाल के चप्पे -चप्पे पर सुरक्षा वेवस्था बढ़ा दी गई थी, बावजूद उसके हुमायु कबीर ने बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू किया, हुमायु कबीर की अगर माने तो मस्जिद बनाने वाले कॉन्ट्रेक्टर ने उनको कहा है की बाबरी मस्जिद दो वर्ष मे बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन फ़िरभी वह तीन वर्ष समय लेकर रखे हैं, इसके अलावा मस्जिद बनाने के लिये उन्होने कुल खर्च 300 करोड़ रुपए बताए हैं, जिसमे अबतक 6 करोड़ रुपए का ही चंदा इकठ्ठा हो पाया है, ऐसे मे अब पश्चिम बंगाल मे 2026 का विधानसभा चुनाव होने वाला है, ठीक चुनाव सामने आते ही बाबरी मस्जिद बनाने के नाम पर बाबरी यात्रा शुरू होने वाली है, जिस यात्रा को कहा जा रहा है की यह यात्रा मुस्लिम वोट बैंक पर कब्ज़ा ज़माने को लेकर हुमायु कबीर एड़ी चोटी एक कर चुके हैं और एक ऐसे विवादित मुद्दे को लेकर वह चुनावी मैदान मे हैं, जो मुद्दा उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले देखा गया था और वह मुद्दा अयोध्या के राम मंदिर का था, ऐसे मे हुमायु अपने मुस्लिम वोट को लेकर बंगाल मे तीसरी फ्रंट बनाने की तैयारी तो नही कर रहे हैं, क्योंकि एक तरफ जहाँ भाजपा हिंदू मतदाताओं को साधने की कोसिस मे जुटी है, तो वहीं तृणमूल हिंदू के साथ -साथ मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिये हर तरह का प्रयास कर रही है, वहीं बंगाल विधानसभा चुनाव मे मुस्लिम मतदाता भी अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हैं, वैसे मे अगर हुमायु ने उन मुस्लिम मतदाताओं को साध लिया तो तृणमूल ही नही बल्कि भाजपा के लिये भी इस विधानसभा चुनाव मे एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकते हैं

TAGS

সম্পর্কিত খবর