ভিডিও

दुर्गापुर में भाजपा नेताओं की धक्का-मुक्की, सांसद समेत कई लोग गिरे

दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल):
पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के लिए दुर्गापुर के फॉर्च्यून होटल पहुँचे भाजपा के बांकूड़ा सांसद सोमित्र खाँ सहित कई नेता और कार्यकर्ता उस समय जमीन पर गिर पड़े, जब होटल परिसर में प्रवेश के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, होटल में प्रवेश के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता गेट से जबरन अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और आपसी धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे सांसद सोमित्र खाँ सहित कई नेता, कार्यकर्ता और कुछ पत्रकार जमीन पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस अफरा-तफरी के दौरान कुछ लोगों के पर्स चोरी होने की भी शिकायत सामने आई है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया और भीड़ को होटल परिसर से दूर हटाया।
घटना के बाद फॉर्च्यून होटल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর