ভিডিও

गर्मी के मौषम मे अब छात्रों को मिलेगा वाटर प्यूरीफायर मशीन से निकला शुद्ध शीतल जल

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के उमा रानी महिला कल्याण गर्ल्स हाई स्कुल मे आशा किरण नामक एक एनजीओ के द्वारा दो वाटर प्यूरीफायर मशीन लगाया गया, जिसको लेकर स्कुल के शिक्षकों मे ही नही बल्कि स्कुल के छात्राओं मे भी काफी ख़ुशी का माहौल है, स्कुल की छात्राओं और शिक्षकों की अगर माने तो उनके स्कुल मे पेय जल की सुविधा है, पर पेय जल की उनके स्कुल मे डायरेक्ट सफलाई होने के कारन पानी उतनी मात्रा मे साफ नही होती, जिसे वह पी सकें, कई बार ऐसा भी होता है की छात्राएं अधिक समय से जमा पानी पीकर बीमार हो चुकी हैं, जिसमे स्कुल के सिक्षक भी शामिल हैं, जिस कारन अधिकतर स्कुल की छात्राएं और शिक्षिकाऐं अपने घर से ही पिने का पानी लेकर आती हैं, ऐसे मे आशा किरण संस्था द्वारा स्कुल मे लगाए गए वाटर प्यूरीफायर मशीन से उनकी स्कुल की एक बड़ी समस्या हल हो गई है, अब गर्मी हो यह ठंड या हो बरसात का मौसम स्कूली छात्राओं और शिक्षिकाओं को वाटर प्यूरीफायर मशीन से निकली शुद्ध और शीतल जल मिलेगी जिसका सेवन करने से उनकी सेहत को ना तो कोई परेशानी होगी और ना ही कोई समस्या, इस दौरान समाजसेवी आशा शर्मा ने कहा की उनकी संस्था अक्सर इस तरह के समाजिक कार्य कर समाज के लोगों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने की कोसिस करते हैं और उनको लोगों से उसके बदले ढेर सारा प्यार और अपनापन भी मिलता है, जिसको देखते हुए उनका मनोबल और भी बढ़ जाता है है और उनका वही मनोबल समाज मे और भी अच्छे कार्य करने और लोगों को मदद पहुंचाने के लिये उत्सुक करते हैं

TAGS

সম্পর্কিত খবর

সর্বশেষ খবর