ভিডিও

प्रत्येक गण आंदोलन को राष्ट्रीय शक्ति और राष्ट्रीय जंत्र देकर रोकने का काम कर रही है ममता बैनर्जी की सरकार, कृषनेन्दु मुखर्जी

आसनसोल, 15,000 रुपए मंथली सैलरी और ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 5 लाख रुपए का बीमा कवर, बकाया प्रोत्साहन राशि का तुरंत भुगतान, सरकारी कर्मचारी का दर्जा और मातृत्व अवकाश, मोबाइल फोन खर्च और अन्य भत्तों का भुगतान। की मांग को लेकर कोलकाता स्वास्थ्य भवन आंदोलन करने जा रही आशाखार्मियों को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने रोका, स्टेशन के बाहर ही आशा कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ छेड़ा आंदोलन, धरने पर बैठी, वहीं आशाकर्मियों की मदद करने पहुँचे भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने राज्य सरकार के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की प्रत्येक गण आंदोलन को राष्ट्रीय शक्ति और राष्ट्रीय जंत्र देकर रोकने का काम कर रही हैं, ममता बैनर्जी, उन्होंने कहा यह आशाकर्मी कोलकाता मे आयोजित स्वास्थ्य भवन आंदोलन मे शामिल होने जा रही थी, पर उनको पुलिस ने रोक दिया, ट्रेन नही पकड़ने दिया गया, उनको मालूम है की यह आशाकर्मी स्वास्थ्य परिसेवा के लिये एक रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य करती है, ऐसे मे इन मातृ शक्ति के साथ हमलोग हैं और नैतिकता के साथ उनका सहयोग कर रहे हैं

TAGS

সম্পর্কিত খবর