आसनसोल, पश्चिम बंगाल
राज्य में आज से माध्यमिक (माध्यमिक) परीक्षा की शुरुआत हो गई। परीक्षा के पहले ही दिन आसनसोल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। 2026 विधानसभा चुनाव से पहले इस घटनाक्रम को राजनीतिक सियासत से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
आसनसोल में एक ओर भाजपा की विधायक अग्निमित्रा पाल परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों को पेन और गुलाब का फूल देकर उन्हें शुभकामनाएं देती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के नेता अविक गोस्वामी छात्रों को पानी की बोतल और पेन भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाते दिखे।
दोनों ही नेताओं ने इन गतिविधियों को गैर-राजनीतिक बताया। उनका कहना है कि छात्रों को परीक्षा से पहले मानसिक रूप से प्रोत्साहित करने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से वे परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। नेताओं के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का मकसद छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनाना है, और उसी सोच के तहत यह छोटा सा प्रयास किया गया।
हालांकि, परीक्षा केंद्रों के बाहर इस तरह की राजनीतिक उपस्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।








