आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के काली पहाड़ी और निघा के बीच राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित एक झोपड़ीनुमा होटल में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
इस अग्निकांड में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जांच की जा रही है।








