ভিডিও

राज्य पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी बने पीयूष पांडे, 5 CP समेत 23 का फेरबदल

राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। उनके साथ ही कुल 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं।सरकारी आदेश के अनुसार, पीयूष पांडे को मौजूदा व्यवस्था को देखते हुए तत्काल प्रभाव से डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस को छोड़कर राज्य के सभी कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर बदल दिए गए। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग में गति लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।इस फेरबदल में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों, रेंज डीआईजी और विभागीय प्रमुखों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों से हटाकर अन्य स्थानों पर तैनात किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी चुनौतियों और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है।

TAGS

সম্পর্কিত খবর