ভিডিও

प्रेम मे पागल युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या प्रेमिका ने शादी से कर दिया था इनकार

दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल दुर्गापुर नॉर्थ एवेन्यू का रहने वाला श्रेया शर्मा ने एक विवाहित युवती के प्रेम मे फंसकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, श्रेय शर्मा जब अपने घर के अंदर बाथरूम मे फांसी के फंदे से झूल रहा था, तब उसके माता पिता ने उसको बचाने के लिये स्थानीय लोगों से मदद मांगी और उसको फांसी के फंदे से उतारकर दुर्गापुर इस्पात अस्पताल ले गए, जहाँ चिकितसकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों का आरोप है कि युवक सात-आठ महीने से कोक-ओवन थाना इलाके के रायडांगा, दुर्गापुर की रहने वाली एक विवाहित युवती तृप्ति रक्षित के साथ रिलेशनशिप में था। हाल ही में लड़की से फोन पर बात करते समय “श्रेया” काफी चिड़चिड़ापन दिखा रहा था। बताया जाता है कि श्रेय और तृप्ति के बिच फोन पर झगड़े अक्सर होते रहते थे। इसी बीच जब लड़के के घरवालों ने शादी का प्रपोज़ल रखा, तो लड़की के घरवालों ने मना कर दिया। लड़की की मां ने कहा कि उनकी बेटी का अभी तलाक नहीं हुआ है। तलाक के बाद बात करेंगे। यह सुनने के बाद से ही युवक मेंटल डिप्रेशन में था और घरवालों से पता चला है कि इसी वजह से उसने सुसाइड किया। बुधवार सुबह 5 बजे युवक के घरवालों ने बाथरूम में उसकी लटकती हुई लाश देखी और उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया। हॉस्पिटल ने पुलिस को इन्फॉर्म किया।

TAGS

সম্পর্কিত খবর