दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुँचे भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा है की मुख्यमंत्री को भी जेल जाना चाहिए- दिलीप घोष ने यह बात तब बोली जब वह मकर संक्रांति के मौके पर दुर्गापुर के मुचिपारा में ‘चाय-पे-चर्चा’ प्रोग्राम में शामिल हुए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर ED-CBI ठीक से काम करे तो कोई भी तृणमूल नेता नहीं बचेगा, और मुख्यमंत्री को भी जेल जाना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि ED से फाइलें छीनने के मामले में मुख्यमंत्री और उनके साथ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया जाना चाहिए। दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि राज्य में एडमिनिस्ट्रेशन खत्म हो गया है और लोगों की आखिरी उम्मीद अब कोर्ट है।
शुवेंदु अधिकारी की कार पर हुए हमले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में BJP कार्यकर्ताओं पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं, लेकिन दोषियों को सजा नहीं मिल रही है। हुमायूं कबीर के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं और अगर हम उस बदलाव की उम्मीद जगा पाए, तभी हमें लोगों का सपोर्ट मिलेगा।





