आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के नियामतपुर पुलिस फाड़ी अंतर्गत सीतारामपुर इलाके में स्थित एक बिचाली गोदाम में सोमवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, अगजनी की इस घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है,
स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ घंटे पहले ही एक वाहन गोदाम में बिचाली उतारकर गई थी। इसके बाद गोदाम मालिक ताला बंद कर घर चला गया था, कुछ समय बाद अचानक गोदाम से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी।
सूचना मिलने पर जब गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा और दरवाजा खोला, तो अंदर रखी बिचाली धू-धू कर जल रही थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की एक दुकान भी इसकी चपेट में आ गई।
घटना की सूचना मिलते ही नियामतपुर पुलिस फाड़ी की टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया। इसी बीच दमकल विभाग की एक इंजन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






