आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के भाजपा विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने हूल दिवस के अवसर पर वर्ष 1855 के ऐतिहासिक हूल विद्रोह के सभी आदिवासी वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 30 जून को पांडवेश्वर विधानसभा में आयोजित हूल दिवस समारोह में उन्होंने विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली आदिवासी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप लैपटॉप प्रदान किए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि भाजपा आदिवासी समाज के सम्मान, संस्कृति, परंपरा और समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1855 का हूल विद्रोह अन्याय, शोषण और औपनिवेशिक अत्याचार के खिलाफ आत्मसम्मान, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की ऐतिहासिक लड़ाई थी। वीर शहीदों का साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।





