
आसनसोल, CMPDI कर्मचारी संघ (BMS) RI-1 के सभी पदाधिकारियों ने पांडवेश्वर एवं आसनसोल के लोकप्रिय भाजपा विधायक श्री जितेंद्र तिवारी एवं किस्नंदु मुखर्जी से मुलाकात कर CMPDI कार्यालय, कर्मचारियों तथा ठेका कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा की।
बैठक के दौरान कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों, कार्यालय के विकास, ठेका कर्मियों की सुविधाओं तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। BMS पदाधिकारियों ने विधायक श्री जितेंद्र तिवारी की जनहितकारी कार्यशैली और विकासोन्मुख फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई दिशा देखने को मिल रही है।
संघ की ओर से कहा गया कि “आपकी कार्यशैली और जनहित के फैसले क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। विकास की इस यात्रा में हम आपके साथ हैं।”
इस अवसर पर BMS अध्यक्ष पंकज झा, उपाध्यक्ष मानस राउत एवं सौरव मुखर्जी, सचिव Ankon Roy, सहायक सचिव चंदन कुमार पासवान तथा ऑर्गेनाइजेशन सचिव चितरंजन सिंह उपस्थित रहे।





