ভিডিও

टी-20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता खिताब, देशभर में जश्न का माहौल बंगाल मे आरतीश बाजी मिठाइयाँ भी बटी

आसनसोल: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला।
भारत की जीत की खुशी पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भी साफ नजर आई। आसनसोल के भगत सिंह मोड़ पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित हुए और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने “इंडिया जिंदाबाद” और “इंडियन टीम जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।
क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में भारत का हर मैच देखा था और उन्हें पूरा विश्वास था कि इस बार विश्व कप का खिताब भारत ही जीतेगा। इसी विश्वास के साथ उन्होंने पहले से ही जश्न की तैयारी कर रखी थी।
भारत की जीत के बाद लोगों ने आतिशबाजी कर और मिठाइयाँ बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

TAGS

সম্পর্কিত খবর