ভিডিও

दो दिवशीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुँचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन… जोरदार स्वागत

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर दुर्गापुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नविन की भाजपा सांसदों और विद्यायकों के अलावा भारी संख्या मे एयरपोर्ट पहुँचे भाजपा नेताओं और कर्मियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर ढोल और नगाड़े बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया, इस दौरान नितिन नविन के स्वागय मे भारत माता की जय, नितिन नविन जिंदाबाद, बिजेपी जिंदाबाद के भी खूब नारे लगे, इसके अलावा एक तरफ जहाँ मौके पर पहुँचे भाजपा के पुरुलिया सांसद ज्योतिरमय सिंह महतो और बांकूड़ा सांसद सोमित्र खां, सहित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने 2026 के होने वाले विधानसभा चुनाव मे भाजपा की भारी मतों से जीत मिलने का दावा करते हुए बंगाल मे भाजपा की सरकार बनने की बात कहते हुए यह कहा की नितिन नविन का दो दिवशीय बंगाल दौरा बंगाल चुनाव की दिशा और दशा बदलने जा रही है, उनके मार्गदर्शन पर भाजपा बिहार के तरह बंगाल मे सरकार बनाने जा रही है, वहीं एयरपोर्ट पहुँचे तृणमूल के बांकूड़ा सांसद अरुप चक्रवर्ती ने यह कहा की यह दिल्ली नही पश्चिम बंगाल है, यहाँ की जनता ममता बैनर्जी को जानती है, उनको पहचानती है, उनके द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण योजनाओं को जानती है, इस लिये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से तृणमूल को कोई फर्क नही पड़ने वाला और ना ही चुनाव पर ही उसका असर होगा

TAGS

সম্পর্কিত খবর