उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल उत्तर 24 परगना के बनगांव मदरसे में चल रही SIR की सुनवाई में पहुँचे एक दिव्यांग और एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हैरान कर देने वाली दास्तान सुनाई और यह कहा की इस SIR सुनवाई मे आने से अच्छा तो मर जाना बेहतर है, दिघारी ग्राम पंचायत इलाके के 50 साल के दिव्यांग शाहिदुल मंडल 1400 रुपये में एक टोटो लेकर सुनवाई में आए। उन्होंने सुनवाई में आकर कहा कि इस परेशानी से मर जाना बेहतर है, जो वह कर रहे हैं वह बर्दाश्त के बाहर है। खासकर उन जैसे लोगों के लिए तो बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है। SIR की चल रही उसी सुनवाई मे लाइन में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला सांस लेने में तकलीफ होने के कारण अपने बेटे और पोते के साथ आई थी। बुजुर्ग महिला जयश्री सरदार ने अपनी परेशानियों को साझा किया, वहीं पुलिस ने सुनवाई में तेज़ी लाने के लिए बुज़ुर्ग महिला की मदद की। वहीं बुज़ुर्ग महिला जयश्री सरदार के पोते ने हरासमेंट का आरोप लगाया है।




