दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल दुर्गापुर और बिरभूम सीमा पर मौजूद जयदेव घाट पर भाजपा नेता दिलीप घोष अपने समर्थकों के साथ पहुँच गए, उन्होने मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर पहले खुदके ऊपर नदी से पवित्र जल का छिड़काव किया, उसके बाद अपने पार्टी के समर्थकों के ऊपर भी नदी के पवित्र जल का छिड़काव किया, इस दौरान उन्होंने कहा की वह दुर्गापुर मे जनसम्पर्क अभियान के लिये आए हैं और इस अभियान के तहत अपने पार्टी के तमाम कर्मी और नेताओं से मुलाक़ात तो कर ही रहे हैं, साथ मे आम जनता से भी मुलाक़ात कर मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर उनको ढेर सारी शुभकामनायें दे रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा की गंगा सागर मे तृणमूल के जितने भी नेता और मंत्री और उनके समर्थक अधिकारी कर्मचारी जितना भी डुबकी लगा ले जो पाप और दूरनीति का आरोप उनके ऊपर लगा है, वह पाप कभी नही धुलेगा, इनकी सरकार जबतक नही जाएगी तबतक सुधीकरण नही होगा





