ভিডিও

वैध मतदाता सूची मे अपनी पति का नाम दर्ज करवाने के लिये एसआईआर सेंटर का चक्कर काट रही नेपाली महिला.

वैध मतदाता सूची मे अपनी पति का नाम दर्ज करवाने के लिये एसआईआर सेंटर का चक्कर काट रही नेपाली महिला…

अपनी बीमार माँ से मिलने नेपाल गए नारायण बहादुर क्षेत्री निर्वाचन आयोग से मिली नोटिस के बावजूद नही पहुँच पा रहे एसआईआर सेंटर…

ईआरओ, एआरओ और बीएलओ ने नारायण बहादुर क्षेत्री को तमाम दस्तावेजों के साथ एसआईआर सेंटर पहुँचने का दिया निर्देश…

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के साऊथ विधानसभा इलाके के 78 नंबर वार्ड स्थित एबी टाईम के रहने वाला एक नैपाली परिवार पश्चिम बंगाल मे चल रही एसआईआर परिकिर्या के बिच भारी समस्या मे फंस गया है, बर्णपुर बॉयज स्कुल मे एसआईआर की चल रही हेयरिंग मे पूनम क्षेत्री नामक एक महिला अपने पति नारायण बहादुर क्षेत्री का स्कुल, कॉलेज सहित कई दस्तावेज लेकर पहुँची थी और वह एसआईआर सेंटर मे मौजूद बीएलओ को अपने पति के तमाम दस्तावेजों को दिखाकर किसी भी तरह अपने पति को वैध मतदाता सूची मे नामा दर्ज करवाने की जिद पर अड़ी थी, इस बिच महिला ने एसआईआर सेंटर के सामने खड़े तृणमूल नेताओं सहित भाजपा नेताओं तक को मामले मे जाँच अधिकारीयों को उनकी ओर से मदद करने की गुहार लगाई, पर दोनो दलों मे से एक दल भाजपा के नेताओं ने यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया की वह निर्वाचन आयोग के नियम के खिलाफ कहीं नही जा सकते और ना ही वह कुछ इस मामले मे कर सकते हैं, ऐसे मे अगर उनके पास उनके पति के तमाम दस्तावेज सही हैं और उनके पास मौजूद हैं तो वह अपने पति को निर्वाचन आयोग के आदेश के अनुसार शारीरिक रूप से बुला ले, तो वहीं तृणमूल के नेताओं ने महिला की हो रही समस्या का सारा दोस भाजपा के ऊपर थोपते हुए कहा की जब महिला अपने पति का सारा दस्तावेज दिखा रही है और विडिओ कॉल पर बात भी करवा रही है, इसके अलावा अपनी सास की बीमार होने का कारन उसकी पति की अनुपस्थिति दिखा रही है, तो बीएलओ को मान लेना चाहिए पर वह नही मान रहे और भाजपा के इसारे पर वैध मतदाताओं का भी नाम काट रहे हैं, वहीं इस मामले मे पीड़ित महिला पूनम क्षेत्री ने कहा की नेपाल मे उनकी सास का तबियत काफी ख़राब है, ऐसे मे उनके पति अपनी बीमार माँ को देखने गए हैं, जिस कारन वह वहाँ से आ नही पा रहे हैं, उन्होंने अपने पति के तमाम दस्तावेजों को दिखा दिया, विडिओ कौलिंग मे भी बात करवा दी, बावजूद उसके यह लोग उनको शारीरिक रूप से एसआईआर सेंटर बुला रहे हैं, जिस कारन वह काफी दुविधा मे फंस गए हैं

TAGS

সম্পর্কিত খবর