Nirbhik Bangla
राज्य

महाशिवरात्रि पर राज्यभर में लगे ‘युवो साथी’ कैंप, लगी लंबी कतारें

आसनसोल: महाशिवरात्रि के मौके पर राज्य के तमाम जिलों में ‘युवो साथी’ कैंपों का आयोजन किया गया है। इन कैंपों में युवो साथी योजना के फॉर्म दिए और जमा किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खेतिह...

Abdul Haque
Abdul Haque
14 जून 2026 को 07:36 am बजे
WhatsApp
महाशिवरात्रि पर राज्यभर में लगे ‘युवो साथी’ कैंप, लगी लंबी कतारें
आसनसोल: महाशिवरात्रि के मौके पर राज्य के तमाम जिलों में ‘युवो साथी’ कैंपों का आयोजन किया गया है। इन कैंपों में युवो साथी — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल: महाशिवरात्रि के मौके पर राज्य के तमाम जिलों में ‘युवो साथी’ कैंपों का आयोजन किया गया है। इन कैंपों में युवो साथी योजना के फॉर्म दिए और जमा किए जा रहे हैं। इसके साथ ही खेतिहर मजदूरों के लिए भत्ते से जुड़े फॉर्म और लक्ष्मी भंडार योजना के नए स्तर के फॉर्म भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकारी कैंपों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि सरकार किसी भी पार्टी की हो, अगर योजनाओं का लाभ मिलता है तो वे जरूर उठाएंगे। लोगों का कहना है कि उन्हें सुविधा से मतलब है। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भत्ते देने से बेहतर है कि बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए, ताकि उन्हें काम के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। राज्य सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष की आयु के दसवीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों को हर महीने 1500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। यह सहायता अधिकतम पांच वर्षों तक या रोजगार मिलने तक जारी रहेगी। इसके लिए राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जो 26 फरवरी तक चलेंगे। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाभार्थी कुछ निश्चित छात्रवृत्तियों के लिए पात्र बने रहेंगे। इस योजना के तहत सालाना 18,000 रुपये और पांच साल में कुल 90,000 रुपये तक की सहायता मिलेगी। पांच साल बाद योजना की समीक्षा की जाएगी और पात्रता के अनुसार सहायता जारी रखने पर निर्णय लिया जाएगा। सरकार ने पहले इस योजना को अगस्त से लागू करने की बात कही थी, लेकिन बाद में घोषणा की गई कि यह योजना 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इसके लिए फॉर्म भरने और जमा करने की प्रक्रिया 15 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
महाशिवरात्रि पर राज्यभर में लगे ‘युवो साथी’ कैंप, लगी लंबी कतारें | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা