Nirbhik Bangla
जीवन शैली

पहले चरण के मतदान के बाद बंगाल में भड़की हिंसा की आग: युवक की पीट-पीटकर हत्या, TMC पर कांग्रेस का आरोप वारदात की सिसिटीवी फुटेज भी आई सामने

आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे पहले चरण के मतदान के समाप्त होते ही राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया है। आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के अनन्या कॉम्पलेक्स में शुक्रवार देर रात एक यु...

Abdul Haque
Abdul Haque
21 जुलाई 2026 को 07:36 am बजे
WhatsApp
पहले चरण के मतदान के बाद बंगाल में भड़की हिंसा की आग: युवक की पीट-पीटकर हत्या, TMC पर कांग्रेस का आरोप वारदात की सिसिटीवी फुटेज भी आई सामने
आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे पहले चरण के मतदान के समाप्त होते ही राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया है। आसनसोल साउथ — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे पहले चरण के मतदान के समाप्त होते ही राज्य में राजनीतिक हिंसा का दौर शुरू हो गया है। आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के अनन्या कॉम्पलेक्स में शुक्रवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान देबदीप चटर्जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देबदीप अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट रहे थे, तभी कॉम्पलेक्स के गेट पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान देबदीप और उनकी पत्नी ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों और गार्ड ने हमलावरों के भय से मामले मे कोई हस्तक्षेप नहीं किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट के दौरान देबदीप ने कांग्रेस उम्मीदवार प्रसंजीत पोइतूंडी का नाम लिया, जिससे हमलावर और उग्र हो गए और उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई जारी रखी। जिस घटना की पूरी वीडियो कॉम्पलेक्स के सोसाइटी मे लगी सिसिटीवी कैमरे मे कैद हो गई, वहीं हमलावरों के जाने के बाद गंभीर रूप से घायल देबदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता व उत्तर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार प्रसंजीत पोइतूंडी अपने समर्थकों के साथ शव लेकर आसनसोल साउथ पुलिस फाड़ी पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रसंजीत पोइतूंडी ने तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक उनके करीबी थे और चुनाव में सक्रिय रूप से उनका समर्थन कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके के तृणमूल पार्षद अनिमेष दास के समर्थकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कांग्रेस नेता ने यह भी दावा किया कि अनिमेष दास का संबंध राज्य के प्रभावशाली नेताओं से है और यह हत्या राजनीतिक प्रतिशोध का नतीजा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
पहले चरण के मतदान के बाद बंगाल में भड़की हिंसा की आग: युवक की पीट-पीटकर हत्या, TMC पर कांग्रेस का आरोप वारदात की सिसिटीवी फुटेज भी आई सामने | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা