Nirbhik Bangla
राजनीति

तृणमूल अब तृणमूल नहीं, टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है, अग्निमित्रा पाल का बड़ा हमला

आसनसोल, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कथित अंदरूनी कलह और दो गुटों में बंटने की चर्चाओं के बीच भाजपा विधायक एवं राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पा...

Abdul Haque
Abdul Haque
11 अगस्त 2026 को 07:36 pm बजे
WhatsApp
तृणमूल अब तृणमूल नहीं, टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है, अग्निमित्रा पाल का बड़ा हमला
आसनसोल, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कथित अंदरूनी कलह और दो गुटों में बंटने की चर — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में कथित अंदरूनी कलह और दो गुटों में बंटने की चर्चाओं के बीच भाजपा विधायक एवं राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने टीएमसी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि अब राज्य में तृणमूल कांग्रेस का अस्तित्व पहले जैसा नहीं रहा और पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है। अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यदि तृणमूल कांग्रेस के दो गुट—एक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाला और दूसरा ऋतिब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला—निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी-अपनी दावेदारी लेकर जाते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके अनुसार, "तृणमूल अब तृणमूल नहीं रही, वह टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है। चाहे वे निर्वाचन आयोग जाएं या कहीं और, पार्टी पूरी तरह बिखर चुकी है। भाजपा नेता के इस बयान को राज्य की राजनीति में टीएमसी के भीतर कथित गुटबाजी को लेकर बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच टीएमसी में संभावित विभाजन और नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं ने बंगाल की राजनीति को नया मोड़ दे दिया है। भाजपा लगातार दावा कर रही है कि टीएमसी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है, जबकि तृणमूल इन आरोपों को पहले भी खारिज करती रही है

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
तृणमूल अब तृणमूल नहीं, टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है, अग्निमित्रा पाल का बड़ा हमला | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা