Nirbhik Bangla
राजनीति

तृणमूल उमीदवार के समर्थन मे लगी वाल पेंटिंग पर गोबर पोतने से भड़का विवाद समर्थकों मे आक्रोश

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच एक विवादित घटना सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में बनी वाल पें...

Abdul Haque
Abdul Haque
30 जून 2026 को 05:36 pm बजे
WhatsApp
तृणमूल उमीदवार के समर्थन मे लगी वाल पेंटिंग पर गोबर पोतने से भड़का विवाद समर्थकों मे आक्रोश
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच एक विवादित घटना सामने आई है। तृणमूल का — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच एक विवादित घटना सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में बनी वाल पेंटिंग पर असामाजिक तत्वों द्वारा गोबर पोतने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है और तृणमूल समर्थकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना को लेकर तृणमूल उम्मीदवार हरेराम सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि उनके समर्थन में बनाई गई वाल पेंटिंग के साथ इस तरह की छेड़छाड़ लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने जामुड़िया थाना पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। हरेराम सिंह ने इस घटना के पीछे बीजेपी समर्थकों का हाथ होने की आशंका भी जताई है। हालांकि, बीजेपी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी इस तरह की गंदी या हिंसात्मक राजनीति में विश्वास नहीं रखती और वे शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव के पक्षधर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की गई है। चुनावी माहौल के बीच इस तरह की घटनाओं ने राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
तृणमूल उमीदवार के समर्थन मे लगी वाल पेंटिंग पर गोबर पोतने से भड़का विवाद समर्थकों मे आक्रोश | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা