Nirbhik Bangla
राजनीति

उत्तर विधानसभा के गोपालपुर में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान पहुंचे तृणमूल कर्मी, बनी तनावपूर्ण स्थिति

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के गोपालपुर इलाके में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा का आरोप है कि जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए जुटे ...

Abdul Haque
Abdul Haque
18 जून 2026 को 11:36 am बजे
WhatsApp
उत्तर विधानसभा के गोपालपुर में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान पहुंचे तृणमूल कर्मी, बनी तनावपूर्ण स्थिति
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के गोपालपुर इलाके में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन् — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के गोपालपुर इलाके में भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा का आरोप है कि जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं को तृणमूल कर्मियों ने धमकी देकर वहां से भगा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना राज्य के मंत्री और तृणमूल विधायक मलय घटक के इशारे पर कराई गई है। उन्होंने कहा कि तृणमूल चाहे भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए, उन्हें जेल भिजवाए, मारपीट करे या रैली-सभा करने से रोके, भाजपा पीछे हटने वाली नहीं है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि भाजपा डोर-टू-डोर अभियान के जरिए लोगों तक पहुंचेगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और समाधान का रास्ता भी निकालेगी। उन्होंने बताया कि गोपालपुर में प्रस्तावित जनसंपर्क कार्यक्रम के लिए करीब 25 भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे, लेकिन तृणमूल कर्मियों ने उन्हें यह कहकर धमकाया कि इलाके में भाजपा का कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा और इसमें शामिल होने वालों को परिणाम भुगतना पड़ेगा। भाजपा के अनुसार, धमकी के बाद करीब 20 कार्यकर्ता वहां से चले गए, जबकि पांच कार्यकर्ता डटे रहे। बाद में कृष्णा प्रसाद के पहुंचने पर जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया और कार्यक्रम पूरा किया गया। इस दौरान भाजपा नेता ने तृणमूल कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भाजपा के किसी भी कार्यक्रम में बाधा डाली गई तो पार्टी चक्का जाम और उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल को भाजपा को उकसाने के बजाय शांति बनाए रखनी चाहिए और दोनों दलों को अपने-अपने कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से करने देना चाहिए।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां