Nirbhik Bangla
राज्य

योगी की सभा में पॉकेटमार के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाकर निकाला

आसनसोल, पश्चिम बंगाल बराबनी विधानसभा के आंचड़ा ग्राम इलाके में भाजपा उम्मीदवार अर्जित राय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉकेटमारी के संदेह में मौजू...

Abdul Haque
Abdul Haque
17 जुलाई 2026 को 09:36 pm बजे
WhatsApp
योगी की सभा में पॉकेटमार के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाकर निकाला
आसनसोल, पश्चिम बंगाल बराबनी विधानसभा के आंचड़ा ग्राम इलाके में भाजपा उम्मीदवार अर्जित राय के समर्थन में आयोजित जनसभा के — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल बराबनी विधानसभा के आंचड़ा ग्राम इलाके में भाजपा उम्मीदवार अर्जित राय के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पॉकेटमारी के संदेह में मौजूद भीड़ ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक पर पॉकेटमारी का आरोप लगाया और उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और उसे अपने साथ ले गए। भाजपा समर्थकों का दावा है कि इससे पहले भी आसनसोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान इसी तरह की पॉकेटमारी की घटनाएं सामने आई थीं। उस दौरान भी कई संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था। घटना के बाद कुछ समय के लिए सभा स्थल पर तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
योगी की सभा में पॉकेटमार के शक में युवक की पिटाई, पुलिस ने बचाकर निकाला | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা