Nirbhik Bangla
राज्य

रेलपार में बवाल: लाउडस्पीकर संदेश को लेकर पुलिस फाड़ी पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश के बाद आसनसोल के जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी की पुलिस रेलपार इलाके में रह रहे मुस्लिम समाज के लोगों को तेज आवाज में ...

Abdul Haque
Abdul Haque
25 जुलाई 2026 को 11:36 am बजे
WhatsApp
रेलपार में बवाल: लाउडस्पीकर संदेश को लेकर पुलिस फाड़ी पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़
आसनसोल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश के बाद आसनसोल के जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी की पुलिस रे — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश के बाद आसनसोल के जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी की पुलिस रेलपार इलाके में रह रहे मुस्लिम समाज के लोगों को तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर प्रशासनिक संदेश देने पहुंची थी। इस संदेश के बाद रेलपार इलाके के कई मंदिरों और मस्जिदों में बैठक का दौर भी शुरू हो गया था। इसी बीच स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व भारी संख्या में जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा एवं तोड़फोड़ की। उपद्रवियों ने पुलिस फाड़ी परिसर में नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ आसपास के इलाके में भी तोड़फोड़ मचाई। घटना के दौरान कई वाहनों को निशाना बनाया गया, जिनमें पुलिस के वाहन के अलावा आम लोगों की गाड़ियां भी शामिल हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस तैनात है तथा हालात पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
रेलपार में बवाल: लाउडस्पीकर संदेश को लेकर पुलिस फाड़ी पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़ | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা