राज्य
डांस वीडियो वायरल: थाना प्रभारी पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन क्लोज
https://youtube.com/shorts/EruWU-tO7Ss?si=FCd8Kg14RpjOfXqV धनबाद, झारखंड के धनबाद से एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का डांस वीड...

https://youtube.com/shorts/EruWU-tO7Ss?si=FCd8Kg14RpjOfXqV
धनबाद, झारखंड के धनबाद से एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो
https://youtube.com/shorts/EruWU-tO7Ss?si=FCd8Kg14RpjOfXqV
धनबाद, झारखंड के धनबाद से एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। राजगंज थाना प्रभारी अलीशा कुमारी का डांस वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन क्लोज कर दिया है।
बताया जा रहा है की चैती दुर्गा पूजा के मौके पर आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी अलीशा कुमारी डांस करती नजर आईं। वायरल वीडियो में वह भोजपुरी गाने ‘टूट जाई राजाजी पलंग सागवान’ पर एक अन्य महिला पुलिसकर्मी के साथ पुलिस वर्दी मे ठुमके लगाती दिख रही हैं।
बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और युवतियों के आग्रह पर थाना प्रभारी ने डांस किया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
कुछ लोग इसे पुलिस का मानवीय चेहरा बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स ड्यूटी के दौरान इस तरह के व्यवहार को अनुशासनहीनता बता रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने तत्काल प्रभाव से अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
एसएसपी ने साफ कहा कि “पुलिस में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
अब इस मामले में जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जो तय करेगी कि यह महज एक सामाजिक कार्यक्रम में किया गया हल्का-फुल्का मनोरंजन था या ड्यूटी के दौरान कोई लापरवाही
