Nirbhik Bangla
राज्य

पेपर लीक के बाद आज NEET-UG री-एग्जाम, पश्चिम बंगाल के 20 शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

आसनसोल, पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा का री-एग्जाम रविवार को देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनु...

Abdul Haque
Abdul Haque
8 अगस्त 2026 को 11:36 am बजे
WhatsApp
पेपर लीक के बाद आज NEET-UG री-एग्जाम, पश्चिम बंगाल के 20 शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा
आसनसोल, पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा का री-एग्जाम रविवार को देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजामों के — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पेपर लीक विवाद के बाद रद्द की गई NEET-UG 2026 परीक्षा का री-एग्जाम रविवार को देशभर में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार इस परीक्षा में 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा देश और विदेश के 564 शहरों में 5400 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। NTA ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है। देशभर में 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का उपयोग किया गया है। एयरफोर्स ने 200 से अधिक उड़ानों के जरिए प्रश्नपत्रों को विभिन्न जोन तक पहुंचाया। गौरतलब है कि 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। पश्चिम बंगाल के 20 शहरों में परीक्षा पश्चिम बंगाल में परीक्षा के लिए कुल 20 शहरों को चयनित किया गया है। इनमें बांकुड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, नदिया, मालदा, मुर्शिदाबाद, कूचबिहार, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, बीरभूम, उत्तर 24 परगना, पश्चिम बर्धमान, पूर्व बर्धमान, दुर्गापुर, हुगली, हावड़ा, खड़गपुर, कोलकाता, सिलीगुड़ी और बालूरघाट शामिल हैं। आसनसोल में बनाए गए 4 परीक्षा केंद्र आसनसोल में NEET-UG री-एग्जाम के लिए कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बीबी कॉलेज में दो केंद्र, डीएवी स्कूल में एक केंद्र तथा केंद्रीय विद्यालय में एक केंद्र शामिल है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं तथा अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा अवधि बढ़ी, PwD अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय NTA ने इस बार परीक्षा की अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। वहीं PwD और PwBD श्रेणी के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया गया है और उन्हें शाम 6:20 बजे तक परीक्षा लिखने की अनुमति होगी। NTA की महत्वपूर्ण गाइडलाइन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी गई है। NTA ने स्पष्ट किया है कि दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे और इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एजेंसी ने उम्मीदवारों से एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने की अपील की है। NEET-UG 2026 री-एग्जाम को लेकर प्रशासन और परीक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना को समाप्त किया जा सके और लाखों छात्रों का भविष्य सुरक्षित रहे।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां