Nirbhik Bangla
राजनीति

राजस्थान के खंडार विधायक ने की पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश से तुलना, बंगाल मे भाजपा सरकार बनाने का भी किया दावा

आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के 48 नंबर बूथ पर पहुंचे राजस्थान के खंडार विधायक सह आसनसोल के चुनाव प्रभारी जीतेन्द्र गोठवाल ने पश्चिम बंगाल की स्थिति की तुलना बांग्ल...

Abdul Haque
Abdul Haque
19 जून 2026 को 07:36 pm बजे
WhatsApp
राजस्थान के खंडार विधायक ने की पश्चिम बंगाल की बांग्लादेश से तुलना, बंगाल मे भाजपा सरकार बनाने का भी किया दावा
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के 48 नंबर बूथ पर पहुंचे राजस्थान के खंडार विधायक सह आसनसोल के चुनाव प्रभार — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल उत्तर विधानसभा के 48 नंबर बूथ पर पहुंचे राजस्थान के खंडार विधायक सह आसनसोल के चुनाव प्रभारी जीतेन्द्र गोठवाल ने पश्चिम बंगाल की स्थिति की तुलना बांग्लादेश से करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भय और भेदभाव का माहौल है तथा आम लोग मौजूदा सरकार से असंतुष्ट हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के दौरान जीतेन्द्र गोठवाल 48 नंबर बूथ स्थित बूथ अध्यक्ष के आवास से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम से जुड़े। इसके बाद उन्होंने इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने क्षेत्र में गंदगी की समस्या का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। बातचीत के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जबकि कुछ लोगों में भय और संकोच का माहौल दिखाई दिया। गोठवाल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से उन्हें आसनसोल का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि जीतेन्द्र गोठवाल राजस्थान के खंडार से विधायक हैं और पार्टी संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वहीं इस दौरान मौके पाए भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी, मंडल सभापति अमिता सी, बूथ अध्यक्ष सुजीत घोष सहित कई अन्य उपस्थित थे

फोटो गैलरी

3 तस्वीरें
Gallery image 1
Gallery image 2
Gallery image 3
Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां