Nirbhik Bangla
राज्य

हरा गुलाल वालों ने शाम तक भगवा लगा लिया, मंत्री अजय पोद्दार का बड़ा हमला—‘ऐसे लोगों पर कसेगी लगाम’

आसनसोल, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और आसनसोल-कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने हालिया घटनाओं को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ...

Abdul Haque
Abdul Haque
16 अगस्त 2026 को 07:31 am बजे
WhatsApp
हरा गुलाल वालों ने शाम तक भगवा लगा लिया, मंत्री अजय पोद्दार का बड़ा हमला—‘ऐसे लोगों पर कसेगी लगाम’
आसनसोल, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और आसनसोल-कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने हालिया घटनाओं — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

आसनसोल, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और आसनसोल-कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने हालिया घटनाओं को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 4 तारीख की दोपहर तक कुछ लोग हरे गुलाल के साथ घूम रहे थे, लेकिन शाम होते-होते उन्हीं लोगों ने केसरिया गुलाल लगा लिया। पोद्दार ने साफ कहा कि ऐसे लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं और पार्टी ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती। डॉ. अजय पोद्दार ने कहा, 4 तारीख की दोपहर में जो लोग हरा गुलाल लगाकर घूम रहे थे, शाम होते-होते उन्होंने केसरिया गुलाल लगा लिया। यह उन्हीं गुंडों का काम है। यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा कार्यकर्ता के नाम पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बीरभूम में पत्थर की रॉयल्टी से समझिए सरकार का काम

सरकार के कामकाज का उदाहरण देते हुए भाजपा विधायक ने बीरभूम में पत्थर की रॉयल्टी का आंकड़ा सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि जहां पहले सालाना करीब 80 करोड़ रुपये की रॉयल्टी आती थी, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 1200 करोड़ रुपये सालाना हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार किस स्तर पर काम कर रही है।

अलग-अलग घटनाओं पर नहीं, सरकार के काम पर बात हो

डॉ. पोद्दार ने कहा कि किसी एक isolated घटना के आधार पर सरकार के कामकाज का आकलन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 30 और 90 दिनों में क्या काम किया, इस पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार ने गुंडा एक्ट समेत कई सख्त कानून और कदम लागू किए हैं। भाजपा विधायक ने दावा किया कि “बंगाल भयमुक्त हो गया है और तेजी से प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से किए जा रहे विकास और प्रशासनिक बदलाव दिखाई क्यों नहीं दिए जा रहे हैं।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां