Nirbhik Bangla
प्रौद्योगिकी

स्वच्छ और विकसित हावड़ा के लिए इंदौर मॉडल का अध्ययन, राज्य मंत्री उमेश राय ने किया विस्तृत निरीक्षण

हावड़ा, पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य तथा नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने हावड़ा नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल के साथ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर क...

Abdul Haque
Abdul Haque
14 अगस्त 2026 को 09:36 pm बजे
WhatsApp
स्वच्छ और विकसित हावड़ा के लिए इंदौर मॉडल का अध्ययन, राज्य मंत्री उमेश राय ने किया विस्तृत निरीक्षण
हावड़ा, पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य तथा नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने हावड़ा नगर — विस्तृत समाचार पढ़ें निर्भीक बांग्ला पर।|निर्भीक बांग्ला फोटो

हावड़ा, पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य तथा नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के राज्य मंत्री श्री उमेश राय ने हावड़ा नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल के साथ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का दौरा कर वहां की आधुनिक स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली का विस्तृत अध्ययन किया। दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सोर्स सेग्रीगेशन, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, रीसायकल-रिड्यूस-रीयूज स्टेशन, भारत के सबसे बड़े बायो-सीएनजी प्लांट (Enver Enviro) तथा NEPRA Resource Management Pvt. Ltd. की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, संसाधनों के पुनर्चक्रण और आधुनिक स्वच्छता व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। राज्य मंत्री उमेश राय ने कहा कि इंदौर ने जनभागीदारी, आधुनिक तकनीक और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के बल पर स्वच्छता के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इस अध्ययन से मिले अनुभवों को हावड़ा की स्थानीय जरूरतों के अनुरूप लागू किया जाएगा, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित हावड़ा का निर्माण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के सफल मॉडलों को अपनाकर ठोस परिणाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

Abdul Haque
Abdul Haque

প্রধান সম্পাদক ও প্রকাশক, নির্ভীক বাংলা।

WhatsApp
12 टिप्पणियां
स्वच्छ और विकसित हावड़ा के लिए इंदौर मॉडल का अध्ययन, राज्य मंत्री उमेश राय ने किया विस्तृत निरीक्षण | নির্ভীক বাংলা | নির্ভীক বাংলা